ताज़ा खबरें:

Sone ka Bhav: आज रॉकेट स्पीड से चढ़े सोने चांदी के दाम, देखें 24, 22, 18K सोने का रेट

Jagat Pal

Follow Us

Aaj Sone ka Bhav 18th November 2024: सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में आज बंपर तेजी आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 866 रुपए का उछाल आया है, आज सोना 74,605 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि इससे पहले इसका रेट 73,739 रुपए था।

---विज्ञापन---

वहीं आज चांदी के भाव में भी भारी तेजी देखने को मिल रही है, आज 1 किलो चाँदी की कीमत 1844 रुपये तेजी होकर 88,947 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 87,103 रुपए प्रति किलो थी।

गोल्ड सिल्वर प्राइस 18 नवंबर 2024

सोना-चाँदी शुद्धता18 नवंबर का भाव14 नवंबर का भावबदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट)74,60573,739866 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट)74,30673,444862 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट)68,33867,545793 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट)55,95455,304650 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट)43,64443,137507 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 99988,94787,1031844 रुपये महंगा

नोट :- बता दें की इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ये कीमतें टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले की हैं। गहने बनवाने के समय सोने-चांदी की इन क़ीमतों पर आपको GST और मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है ।

देश के 4 महानगरों में सोने की कीमत

  • दिल्ली में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 76,460 रुपए जबकि 22 कैरेट का भाव 70,100 रुपए है।
  • मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,310 रुपए और 22 कैरेट सोना 69,950 रुपए है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 76,310 रुपए और 22 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है।
  • चेन्नई में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 76,310 रुपए और 22 कैरेट का रेट 69,950 रुपए है।

सोना खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें

सोना खरीदते वक्त हमेशा BIS हॉलमार्क वाले सर्टिफाइड गोल्ड को ही चुनें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है, जिसे HUID (हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर) कहा जाता है। यह नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे- AZ4672, जिससे यह जाना जा सकता है कि सोना कितने कैरेट का है।

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now