Sona Chandi Bhav 2 April 2024: भारत में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में आज मंगलवार को एक बार फिर तेजी आई है । इससे पहले कल यानी 1 अप्रैल को सुबह सोने का भाव अब तक के ऑल टाइम हाई (Gold All Time High Price in India) 68,964 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था । हालाँकि शाम को कीमतों में थोड़ी कमी आई और दाम 68,663 रुपये पर बंद हुआ। आइये देखें आज भारत में सोने का दाम क्या चल रहा है?
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी नई कीमत के अनुसार , आज कल शाम के बंद के मुक़ाबले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट (Gold Price) 154 रुपए की तेजी के साथ 68,817 रुपए पर पहुंच गया है।
वहीं चांदी का भाव (Silver Price) 611 रुपए तेज होकर 75,722रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। बता दें कि चांदी ने पिछले साल, 4 दिसंबर 2023 को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 2 April 2024
सोना–चांदी | 2 अप्रैल (सुबह) | 1 अप्रैल (शाम) | बदलाव |
24 कैरेट सोने का भाव | 68817 | 68663 | +154 |
23 कैरेट सोने का भाव | 68541 | 68388 | +153 |
22 कैरेट सोने का भाव | 63036 | 62895 | +141 |
18 कैरेट सोने का भाव | 51613 | 51497 | +116 |
14 कैरेट सोने का भाव | 40258 | 40168 | +90 |
चांदी का भाव | 75722 | 75111 | +611 |
नोट : IBJA (India Bullion and Jewellers Association) द्वारा हर रोज सोने और चांदी के दाम दोपहर 12 बजे और शाम के 5 बजे जारी किये जाते है ।
MCX Silver Gold Price 2 April 2024
MCX कमोडिटी वायदा पर आज 2 अप्रैल को गोल्ड-सिल्वर तेजी के साथ खुला । खबर लिखे जाने के दौरान सोने का अप्रैल कांट्रेक्ट 296 रुपये की तेजी के साथ 68,585 रुपये और जून कांट्रेक्ट 504 रुपये की तेजी के साथ 68,835 पर कारोबार कर रहा था ।
जबकि चांदी का मई वायदा 1210 रुपये प्रति किलों के उछाल के साथ 76,742 रुपये पर कारोबार करता नजर आया ।
ऐसे जाने सोने चांदी का ताजा भाव
आप घर बैठे भी अपने मोबाइल के माध्यम से सोने और चांदी के भाव जान सकते है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का रेट जानने के लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक मेसेज आएगा जिसके आपको आज के सोने और चाँदी के रेट मिल जाएंगे।