ताज़ा खबरें:

बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, सरसों की फसल 60 से 80 फीसदी तक नष्ट, सरकार जल्द दे मुआवजा

Jagat Pal

Follow Us

किसान समाचार: बीते हफ्ते देशभर के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है . सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अलवर एवं भरतपुर जिले में सरसों की फसल 60 से 80 फीसदी तक नष्ट हो गई है . ऐसे में प्रदेश के किसानों ने राज्य सरकार से मांग की है की जनवरी माह में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर पीएम फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि प्रदान की जाए .

---विज्ञापन---

बीते हफ्ते जहां किसान पहले मावठ की पहली बरसात देखकर खुश हो रहे थे, जल्दी ही वो किसानों की परेशानी का कारण बन गई और लगातार जारी भारी बारिश और ओलावृष्टि से सरसों , चना, तूअर , धनिया व सब्जियों सहित रबी सीजन की प्रमुख फसलों में भारी नुकसान हुआ है .

झालावाड़ फसल नुकसान: कृषि विभाग ने प्रारम्भिक सर्वे में जिले में 11 हजार 500 हैक्टेयर में नुकसान माना है। मनोहरथाना क्षेत्र में सरसों, गेहूं, धनिये की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामावतार शर्मा ने बताया कि झालावाड़ जिले में रविवार तक के सर्वे में 11 हजार 500 हैक्टेयर में नुकसान की रिपोर्ट है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने की तत्काल मुआवजा देने की मांग

प्रदेश में हुई भारी बारिश ओलावृष्टि से फसल खराब होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने जताई चिंता. उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार से फसल खराबे का सर्वे करवा कर तत्काल मुआवजा देने की मांग की, सभी जिलों में फसल खराबे का जल्द हो सर्वे, पीड़ित किसानों का दर्द समझे प्रदेश सरकार, कर्ज में डूबे किसानों को जल्द राहत पहुंचाए.

---विज्ञापन---

उधर मध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड (टीकमगढ, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, ललितपुर दमोह आदि जिलों में) के किसानों को, अतिवृष्टि, के साथ साथ ओलावृष्टि से लगभग पूरी ही फसल नष्ट हो गयी।

Read Also: बड़ी खबर: इस राज्य में जल्द होगा ओलावृष्टि से खराब फसलों का होगा सर्वे, किसानों को मिलेगा मुआवजा, कृषि मंत्री ने किया ऐलान

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now