ताज़ा खबरें:

Dhan Adhiprapti 2021-22: बिहार धान अधिप्राप्ति (धान बेचने) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Jagat Pal

Follow Us

Bihar Dhan Adhiprapti 2021-22 (धान खरीद बिहार): अब बिहार के किसान अपनी धान की फसल को अपनी पसंद के किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल पर धान बेच सकते है। इसके लिए बिहार सरकार, कृषि विभाग के द्वारा (खरीफ) धान अधिप्राप्ति 2021-22 के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 नवंबर से शुरू किये जा चुके है। आइये जाने की बिहार का किसान धान अधिप्रप्ति के लिए आवेदन कैसे और कहाँ पर कर सकता है साथ महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में भी जाने।

Dhan Adhiprapti 2021-22

धान खरीद बिहार 2021-2022: बिहार में धान बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू ये है महत्वपूर्ण तारीखें

प्रमंडल का नाम महत्वपूर्ण तिथि 
कोशी एवं पूर्णिया प्रमंडल के सभी जिला में 01.11.2021 से 15.02.2022 तक 
तिरहुत, दरभंगा एवं सारण प्रमंडल के सभी जिला में 10.11.2021 से 15.02.2022 तक  
पटना, भागलपुर, मुंगेर एवं मगध प्रमण्डल के सभी जिला में 15.11.2021 से 15.02.2022 तक  
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://dbtagriculture.bihar.gov.in/
धान अधिप्रप्ति अप्लाई ऑनलाइन फॉर्मअप्लाई ऑनलाइन

बिहार खरीफ (धान) अधिप्रप्ति (2021-22)

बिहार के किसान धान अधिप्राप्ति के लिए ऊपर दिए लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जिसके बाद धान अधिप्राप्ति के समय किसान अपनी पसंद के किसी भी पैक्स या व्यापार मंडल में धान बेच सकेगा।

Dhan Adhiprapti 2021-22 हेतु आवेदन कैसे करें..

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आपको DBT की ऑफिशल वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाना है।
dbt agriculture bihar
  • पोर्टल के होमपेज पर आपको खरीद धान अधिप्राप्ति 2021-22 लिखा नज़र आएगा यहाँ अब आपको “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करना होगा।
online apply bihar dhan kharid adhiprapti form
  • यहां किसान अपना “पंजीकरण संख्या” दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करना है।
  • यदि किसान का पंजीकरण संख्या नहीं है तो इस लिंक पर जाकर पंजीकरण करें – किसान पंजीकरण
  • यहां आपको सभी विवरण को भर के आवश्यकतानुसार दस्तावेज को अपलोड करें जिसके बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे डालकर सबमिट कर दे।

नोट: फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार आवेदन फॉर्म की जांच कर ले और आवेदन को प्रिंट करके अपने पास रख लें।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now