हाइलाइट्स
- 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 9.50 से 11.50 रुपये तक महंगा हुआ.
- इस साल यह आठवीं बढ़ोतरी, कोलकाता में सबसे ज्यादा असर.
- दिल्ली में नया रेट 2,747.50 रुपये, पहले था 2,738 रुपये.
- 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत लगातार स्थिर बनी हुई.
LPG Price Hike: सितंबर महीने की पहली तारीख के साथ ही होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वालों की जेब पर एक और बोझ पड़ गया है. पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 सितंबर 2026 यानी मंगलवार से 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 9.50 से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. यह इस साल की आठवीं बढ़ोतरी है, हालांकि इस बीच दो बार कंपनियों ने दाम घटाए भी थे. राहत की बात सिर्फ इतनी है कि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
साल 2026 में गैस सिलेंडर के दाम कब-कब कितने बढ़े?
आज की इस बढ़ोतरी से ठीक पहले जुलाई और अगस्त माह में लगातार दो महीने कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर सस्ता किया था. यानी दो महीने राहत के बाद अब फिर बोझ बढ़ने लगा है.

महानगरों में कितना महंगा हुआ सिलेंडर?
नई कीमतें शहर के हिसाब से अलग-अलग हैं. सबसे ज्यादा असर कोलकाता में देखने को मिला है.
| शहर | पुराना रेट | नया रेट (1 सितंबर से) | बढ़ोतरी |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,738.00 | ₹2,747.50 | +₹9.50 |
| मुंबई | ₹2,691.50 | ₹2,701.00 | +₹9.50 |
| चेन्नई | ₹2,906.00 | ₹2,916.50 | +₹10.50 |
| कोलकाता | ₹2,872.50 | ₹2,884.00 | +₹11.50 |
| बैंगलोर | ₹2,821.00 | ₹2,831.00 | +₹10.00 |
| तिरुवनंतपुरम | ₹2,774.00 | ₹2,784.00 | +₹10.00 |
बता दें कि कोलकाता में इस बार सबसे ज्यादा 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो बाकी सभी शहरों से ज्यादा है. वहीं दिल्ली और मुंबई में सबसे कम, यानी 9.50 रुपये का ही इजाफा हुआ.
जयपुर में क्या है ताजा रेट?
राजस्थान में सिलेंडर के दाम को लेकर राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने जानकारी दी. उन्होंने बताया- “कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं, जिसकी नई रेट लिस्ट जारी की है.”
नई रेट लिस्ट के मुताबिक जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2,765 रुपये के बजाय अब 2,775 रुपये में मिलेगा. दरअसल इससे पहले अगस्त में कंपनियों ने 192 रुपये और जुलाई में 183.50 रुपये की कमी की थी, यानी दो महीने की राहत के बाद अब जयपुर में भी कीमत ऊपर गई है.
किसे होगा इस बढ़ोतरी का सीधा असर?
कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से व्यावसायिक जगहों पर होता है. इसलिए इस बढ़ोतरी की मार सीधे उन कारोबारियों पर पड़ेगी जो रोजाना बड़ी मात्रा में गैस इस्तेमाल करते हैं.
- होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की महीने की गैस लागत बढ़ेगी.
- ढाबा और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं पर भी असर पड़ेगा, खासकर जो रोज सिलेंडर बदलते हैं.
- कैटरिंग बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने रेट कार्ड पर दोबारा नजर डालनी होगी.
- 5 किलो के नॉन-डोमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत भी 2 रुपये बढ़कर 764 रुपये हो गई है.
अब सवाल ये है कि क्या यह बढ़ोतरी खाने-पीने की चीजों के दाम पर भी असर डालेगी. जब LPG के बढ़ते है तो छोटे कारोबारियों की लागत भी बढ़ाना स्वाभाविक है. ऐसे में खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ जाते है.
घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर
राहत की खबर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है. 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है, और आखिरी बार इसमें बदलाव 7 जून 2026 को हुआ था, जब दाम 29 रुपये बढ़े थे.
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू इंडेन सिलेंडर की कीमत फिलहाल दिल्ली में 942 रुपये है. मुंबई में यह 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है. यानी हर शहर में लोकल सेल्स टैक्स या वैट के हिसाब से रेट अलग-अलग बना रहता है.
दाम बढ़ने का प्रमुख कारण
दरअसल LPG की कीमत तय करते वक्त ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जिन बातों पर सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं, उनमें इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमत सबसे अहम है. ग्लोबल मार्केट में फिलहाल US WTI क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर और ब्रेंट क्रूड करीब 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है.
खास बात ये है कि अगस्त महीने में क्रूड ऑयल की कीमतों में 8 से 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. यानी क्रूड की महंगाई का असर अब कमर्शियल सिलेंडर के रेट में दिखना शुरू हो गया है.
FAQs
आज दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट क्या है?
1 सितंबर 2026 से दिल्ली में 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,747.50 रुपये हो गई है, जो पहले 2,738 रुपये थी. यानी 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह इस साल की आठवीं बार हुई बढ़ोतरी है.
इस साल कमर्शियल सिलेंडर के दाम कितनी बार बदले हैं?
इस साल अब तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में आठ बार बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि बीच में जुलाई और अगस्त में दो बार कटौती भी हुई थी. सबसे बड़ी बढ़ोतरी मई 2026 में हुई थी, जब दिल्ली में कीमत करीब 993 रुपये तक बढ़ी थी.
घरेलू सिलेंडर के रेट में आखरी बार बदलाव कब हुआ था?
14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव हुआ था, जब दाम 29 रुपये बढ़े थे. इसके बाद से घरेलू सिलेंडर के रेट स्थिर बने हुए हैं और दिल्ली में यह फिलहाल 942 रुपये में मिल रहा है.
LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह क्या है?
LPG की कीमत तय करते वक्त ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतों को सबसे ज्यादा तवज्जो देती हैं. ग्लोबल मार्केट में US WTI क्रूड 86 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, और अगस्त में क्रूड की कीमतों में 8-9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी.










