सोना चांदी भाव हाइलाइट्स
- IBJA पर 24 कैरेट सोना 1534 रुपये चढ़कर 1,62,154 रुपये.
- चांदी 1239 रुपये गिरकर 2,45,391 रुपये प्रति किलो पर.
- तनिष्क पर लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड तेजी, 870 रुपये महंगा.
- MCX पर सोना 2146 अंक उछलकर 164584 पर कारोबार कर रहा है .
Gold Silver Price 24 August 2026: सर्राफा बाजार में आज सोने ने लगातार चौथे कारोबारी दिन फिर तेजी की छलांग लगाई. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोना 1534 रुपये महंगा होकर 1,62,154 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. यह भाव 21 अगस्त के बंद के मुकाबले है. वहीं चांदी 1239 रुपये सस्ती होकर 2,45,391 रुपये प्रति किलो रह गई. जबकि प्लैटिनम 190 रुपये गिरकर 67,177 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
IBJA पर आज का सोने चांदी रेट
खरीदारी से पहले शुद्धता के हिसाब से रेट देख लेना जरूरी है. गहनों में ज्यादातर 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ही इस्तेमाल होता है.
| धातु / शुद्धता | 24 अगस्त 2026 का भाव | बदलाव |
|---|---|---|
| गोल्ड 999 (24K) | ₹1,62,154 | +₹1,534 |
| गोल्ड 995 | ₹1,61,505 | +₹1,528 |
| गोल्ड 916 (22K) | ₹1,48,533 | +₹1,405 |
| गोल्ड 750 (18K) | ₹1,21,616 | +₹1,151 |
| गोल्ड 585 (14K) | ₹94,860 | +₹897 |
| सिल्वर 999 (1 किलो) | ₹2,45,391 | -₹1,239 |
| प्लैटिनम 999 | ₹67,177 | -₹190 |
बता दें कि ये कीमतें IBJA की हैं और इनमें 3 फीसदी GST तथा मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. यानी दुकान पर बिल बनते वक्त रकम इससे ऊपर जाएगी. 1,48,533 रुपये वाले 22 कैरेट सोने पर सिर्फ GST ही करीब 4456 रुपये बैठेगा.
तनिष्क पर सोने में तेजी जारी
ब्रांडेड ज्वैलरी का रेट भी आज ऊपर गया. तनिष्क पर 24 कैरेट सोना 870 रुपये महंगा होकर 1,64,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 22 कैरेट 800 रुपये चढ़कर 1,50,750 रुपये और 18 कैरेट 650 रुपये बढ़कर 1,23,340 रुपये पर पहुंचा.
खास बात ये है कि यह लगातार चौथा दिन है जब तनिष्क पर सोने में रिकॉर्ड तेजी दर्ज हुई है. इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 1530 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ था. यानी आज की बढ़त शनिवार के मुकाबले करीब आधी रही.
MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या रहा हाल
वायदा बाजार में तेजी IBJA से भी तेज दिखी. MCX पर शाम 6:50 बजे तक सोना 2146 अंक उछलकर 164584 पर कारोबार कर रहा था. दिन का हाई 164720 और लो 162001 रहा, जबकि पिछला बंद 162438 था.
जबकि MCX पर चांदी 1440 अंक चढ़कर 248037 पर पहुंची, जिसका डे हाई 248800 और लो 244815 रहा. कॉपर भी 4.20 अंक बढ़कर 1389.55 पर कारोबार कर रहा था .
वहीं 24 अगस्त की शाम करीब 7 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पॉट बाजार में सोना करीब 4,678 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और चांदी करीब 69.57 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आसपास ट्रेड कर रही थी.
तेजी की असल वजह क्या है?
इसकी वजह ये है कि डॉलर कमजोर पड़ा है. अमेरिकी ट्रेजरी के लंबी अवधि वाले बॉन्ड्स के बायबैक प्रोग्राम में अचानक बढ़ोतरी हुई, जिससे बॉन्ड यील्ड्स नीचे आईं.
दरअसल जब यील्ड गिरती है तो सोने-चांदी जैसी बिना ब्याज देने वाली संपत्तियों की मांग बढ़ जाती है. इसके ऊपर भू-राजनीतिक तनाव, खासकर ईरान से जुड़े मुद्दे, सेफ-हेवन खरीद को हवा दे रहे हैं.
आने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े और फेड चेयर के भाषण को लेकर उम्मीदें भी इस रैली को सहारा दे रही हैं. चांदी को इसके अलावा औद्योगिक मांग और सप्लाई की कमी का अलग फायदा मिला है.
(डिस्क्लेमर : निवेश से पहले सर्टिफाइड सलाहकार से सलाह लें.)










