ताज़ा खबरें:

Gold Silver Price: आज सोना ₹3,540 तो चांदी ₹8,864 प्रति किलो तक हुई महंगी, चेक करें ताज़ा रेट

Jagat Pal

Follow Us

खबर हाइलाइट्स

  • IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹3,540 बढ़कर ₹160,620 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.
  • चांदी ₹8,864 प्रति किलो महंगी होकर ₹246,630 पर पहुंची.
  • तनिष्क पर 24 कैरेट सोना आज ₹2,290 महंगा होकर ₹1,62,050 प्रति 10 ग्राम.
  • MCX पर सोना दिन के हाई ₹1,62,038 रुपये तक पहुंचा, चांदी भी उछली.

Gold Silver Price: सोने-चांदी के निवेशकों और खरीदारों के लिए 21 अगस्त 2026 का दिन बड़ी तेजी लेकर आया है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 20 अगस्त की शाम के मुकाबले 21 अगस्त की सुबह 24 कैरेट सोना ₹2,419 महंगा होकर ₹1,59,499 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी में भी ₹6,623 प्रति किलो की बड़ी तेजी दर्ज हुई.

---विज्ञापन---

असल में यह तेजी सिर्फ सोने-चांदी तक सीमित नहीं रही, प्लैटिनम में भी ₹2,099 प्रति 10 ग्राम का उछाल देखने को मिला. यानी तीनों प्रमुख कीमती धातुओं में एक साथ बढ़त का रुझान बना, जो पिछले कुछ हफ्तों से लगातार जारी है.

IBJA के मुताबिक आज का सोने चांदी का भाव

IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, गोल्ड 999 (24 कैरेट) 20 अगस्त की शाम ₹1,57,080 पर था, जो 21 अगस्त की की शाम को +₹3,540 तेजी के साथ ₹160,620 पर पहुंच गया. गोल्ड 916 यानी 22 कैरेट सोना भी ₹3,243 बढ़कर ₹147,128 प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

IBJA : सोना चांदी प्राइस 21 अगस्त 2026

---विज्ञापन---
धातु / शुद्धता20 अगस्त 202621 अगस्त 2026बदलाव
गोल्ड 999₹157,080₹160,620+₹3,540
गोल्ड 995₹156,451₹159,977+₹3,526
गोल्ड 916 (22K)₹143,885₹147,128+₹3,243
गोल्ड 750 (18K)₹117,810₹120,465+₹2,655
गोल्ड 585 (14K)₹91,892₹93,963+₹2,071
सिल्वर 999 (1 किलो)₹237,766₹246,630+₹8,864
प्लैटिनम 999₹64,727₹67,367+₹2,640

बता दें कि इन दामों में 3% GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है, यानी गहना खरीदते वक्त असली लागत इससे ज़्यादा बैठेगी.

तनिष्क पर सोने में कितनी तेजी आई?

गहनों की दिग्गज कंपनी तनिष्क पर भी आज सोने के भाव में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिला. शाम के अपडेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना ₹2,290 महंगा होकर ₹1,62,050 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं 22 कैरेट सोना ₹2,100 बढ़कर ₹1,48,550 और 18 कैरेट ₹1,720 बढ़कर ₹1,21,540 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया .

खास बात ये है कि यह लगातार दूसरे दिन की बड़ी तेजी है. इससे एक दिन पहले भी तनिष्क पर 24 कैरेट सोना ₹4,310 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका था.

---विज्ञापन---

MCX पर सोना-चांदी किस स्तर तक पहुंचा?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी आज सोने-चांदी में तेज उछाल दर्ज हुआ. सोना खबर लिखे जाने के समय ₹2,265 बढ़कर ₹1,61,690 पर कारोबार कर रहा था, और दिन के दौरान यह ₹1,62,038 तक के हाई और ₹1,59,601 के लो के बीच घूमता रहा.

वहीं चांदी ₹3,056 की तेजी के साथ ₹2,46,299 पर कारोबार कर रही है , और दिन में इसका हाई ₹2,48,124 तथा लो ₹2,44,251 दर्ज हुआ. यानी घरेलू बाजार के साथ-साथ फ्यूचर्स मार्केट में भी दोनों धातुओं का रुझान मजबूती की तरफ ही रहा.

  • सोना MCX पर ₹1,61,690 +₹2265 की बढ़त
  • चांदी MCX पर ₹2,46,299 +₹3187 की बढ़त
  • सोने का दिन का हाई ₹1,62,038 रहा
  • चांदी का दिन का हाई ₹2,48,124 रहा

आखिर सोना-चांदी क्यों हो रहा है महंगा?

इस तेजी के पीछे कई वजहें एक साथ काम कर रही हैं. सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का कमजोर पड़ना है, जिससे सोना-चांदी जैसी कीमती धातुएं दुनियाभर के निवेशकों के लिए ज़्यादा आकर्षक हो जाती हैं.

---विज्ञापन---

इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी विभाग लंबी अवधि के बॉन्ड्स की खरीद बढ़ाकर यील्ड को काबू में रखने की कोशिश कर रहा है. वहीं मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान तनाव के चलते सेफ-हेवन एसेट्स यानी सुरक्षित निवेश की मांग भी बढ़ रही है. इसी वजह से सोना-चांदी लगातार तीसरे हफ्ते भी तेजी के रास्ते पर बने हुए हैं.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी कहां ट्रेड कर रहे है ?

रात्रि के 9 बजे के क़रीब ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 4,601 डॉलर प्रति औंस +82 (1.80%) पर कारोबार कर रहा था. वहीं स्पॉट सिल्वर 69.56 डॉलर प्रति औंस +1.48 (2.18%) के आसपास ट्रेड कर रही थी.

डिस्क्लेमर :निवेश से पहले सर्टिफाइड सलाहकार से सलाह लें.

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now