ताज़ा खबरें:

NCDEX वायदा में ग्वार गम और ग्वार सीड में तेजी जारी, ग्वार गम 505 और सीड 181 रुपये चढ़ा

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

NCDEX वायदा बाजार में आज 2 जनवरी को ग्वार गम (Guar Gum) और ग्वार सीड (Guar Seed) के भावों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली । दिनभर के कारोबार में दोनों ही कमोडिटी हरे निशान में कारोबार करती नजर आई , हालांकि सुबह की तुलना में शाम तेजी को मामूली गिरावट देखने को मिली । इसके बावजूद बाजार तेजी के साथ बंद हुआ ।

ग्वार गम वायदा का हाल

NCDEX पर ग्वार गम जनवरी 2026 वायदा आज 201 रुपये की तेजी के साथ 11,710 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ । जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में दिन का उच्च स्तर 505 रुपये की तेज़ी के साथ 12,014 रुपये और न्यूनतम स्तर 11,539 रुपये दर्ज किया गया।

वहीं ग्वार गम फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 185 रुपये चढ़कर 11,870 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ । आज के कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 12,380 रुपये और निचला स्तर 11,723 रुपये रहा।

ग्वार सीड वायदा भी मजबूत

ग्वार गम के साथ-साथ ग्वार सीड वायदा में भी तेजी दर्ज की गई। ग्वार सीड जनवरी 2026 वायदा आज 63 रुपये की बढ़त के साथ 6,094 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ । आज के कारोबारी सत्र के दौरान इसने 181 रुपये की तेजी के साथ 6,212 रुपये उच्च स्तर छुआ जबकि 6,050 रुपये का लो लगाया ।

इसी तरह ग्वार सीड फरवरी 2026 वायदा में 67 रुपये की तेजी दर्ज की गई और भाव 6,175 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ । फरवरी कॉन्ट्रैक्ट ने आज 6,290 रुपये हाई और 6,125 रुपये का लो लगाया ।

NCDEX Guar Bhav

हाजिर मंडियों में भी ग्वार के भाव में तेजी

राजस्थान हरियाणा की हाजिर अनाज मंडियों के भाव की बात करें तो आज जोरदार तेजी देखने को मिली। अनाज मंडियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की रावतसर मंडी में ग्वार का टॉप भाव 6311 रुपये प्रति क्विंटल का रहा जबकि हरियाणा की आदमपुर मंडी में आज ग्वार का टॉप भाव 6275 रुपये बोला गया। अन्य मंडियों के आज के भाव आप यहाँ देख सकते है ।

तेजी के पीछे बाजार संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ग्वार गम में हालिया मजबूती का मुख्य कारण सीमित उपलब्धता के बीच स्थिर मांग माना जा रहा है। वहीं ग्वार सीड में गम इंडस्ट्री से जुड़ी मांग के चलते भावों को सहारा मिल रहा है। हालांकि ऊंचे स्तरों पर खरीदारी थोड़ी सतर्क दिखाई दी।

आगे की दिशा

वर्तमान भावों से यह संकेत मिलता है कि ग्वार कॉम्प्लेक्स में फिलहाल कमजोरी के संकेत नहीं हैं, लेकिन आगे की चाल मांग और कारोबार की रफ्तार पर निर्भर करेगी। जानकारों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में बाजार सीमित दायरे में रह सकता है।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now