ताज़ा खबरें:

हाजिर ग्वार भाव में आज फिर शानदार तेजी, देखें 2 जनवरी के ताज़ा रेट

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

Guar Ka Bhav : ग्वार के भावों में आज यानी शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को शानदार तेजी आई है। पिछले महीने से ग्वार के भाव में आई तेजी के बाद किसान काफी खुश नजर आ रहे है. तेजी के चलते अनाज मंडियों में ग्वार की आमदन भी काफ़ी कमजोर हो गई है जिससे कीमतों को और स्पोर्ट मिल रहा है. वहीं बाज़ार के जानकारों के मुताबिक इस बार पैदावार कम होने से ग्वार के दाम बढ़ रहे है।

राजस्थान प्रदेश में करीब 32 से 35 लाख बोरी ग्वार ही मंडियों में आने की संभावना है। अभी तक करीब 23 लाख बोरी ग्वार मंडियों में आ चुका है। अब महज सात आठ लाख बोरी ग्वार और आने की उम्मीद है। दस से 12 लाख बोरी ग्वार किसान रोक लेंगे। ग्वार गम का निर्यात अधिक होने से भाव बढ़ रहे है। तेजी के कारण महाजन, अरजनसर सहित अन्य मंडियों में आवक थम गई है। आज हनुमानगढ़ जिले की रावतसर अनाज मंडी में ग्वार का टॉप भाव 6311 रुपए प्रति क्विटल बोला गया जबकि नोहर मंडी में ग्वार का भाव 6291 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया ।

आने वाले दिनों में ग्वार का भाव 6500 रुपये प्रति क्विटल तक भाव पहुंचने की उम्मीद है। पुराना स्टॉक व्यापारियों के पास नहीं है। जिससे ग्वार गम की फैक्ट्रियों में भी सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है। किसान भी बढ़ते भावों में एक बार फसल बेचने से कतरा रहे हैं।

ग्वार का भाव 2 जनवरी 2026

मंडीभाव (₹ प्रति क्विंटल)
रावतसर मंडी₹4050-₹6311
नोहर मंडी₹3800-₹6291
गोलूवाला मंडी₹6100-₹6251
अनूपगढ़ मंडी₹5590-₹5800
घड़साना मंडी₹5725-₹5875
ऐलनाबाद मंडी₹5100-₹6125
सिरसा मंडी₹4000-₹6100
आदमपुर मंडी₹5150-₹6275
बीकानेर मंडी₹5500-₹6080
नोखा मंडी₹5200-₹6000
मेड़ता मंडी₹4800-₹6000
निंबाहेड़ा मंडी₹5902
अलवर मंडी₹5650-₹5700
हलवद मंडी₹4900-₹5255
सुमेरपुर मंडी₹4650-₹5851
श्री विजयनगर मंडी₹5100-₹6000
रावला मंडी₹5760-₹5965
श्री गंगानगर मंडी₹5725-₹5885
सूरतगढ़ मंडी₹5985-₹6051
पीलीबंगा मंडी₹5400-₹5750
जैतसर मंडी₹5790-₹5821
श्री डूंगरगढ़ मंडी₹5200-₹6000
फलौदी मंडी₹5200-₹6000

ये भी पढ़े – Wheat Price Today: गेहूं भाव में 100 रुपये तक का उछाल, देखें 2 जनवरी 2026 के रेट

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now