ताज़ा खबरें:

किसानों को बड़ी सौगात: राज्य सरकार ने किया गेहूं खरीद पर 125 रुपए बोनस का ऐलान, पंजीकरण शुरू

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

मध्यप्रदेश में गेहूं की की खेती करने वाले किसानों को सरकार ने बोनस देने का ऐलान किया है। एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए यह फैसला लेते हुए गेहूं खरीद पर 125 रुपए बोनस देने की घोषणा की है।

समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) पर गेहूं खरीद की पंजीयन प्रक्रिया 20 जनवरी 2025 से शुरू कर दी गई है। किसान 31 मार्च 2025 तक पंजीयन करा सकते हैं, जिसके बाद ही वे समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेच पाएंगे। सरकार के इस कदम से किसानों की उपज को उचित मूल्य मिल सकेगा जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी ।

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीद पर बोनस से किसानों को राहत

इस वर्ष सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य (MSP) 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 150 रुपए अधिक है। इसके साथ ही किसानों के लिए एक और बड़ी राहत की घोषणा की गई है। सरकार ने प्रति क्विंटल 125 रुपए का बोनस देने का निर्णय लिया है।

फ्री और ऑनलाइन करवा सकते है पंजीयन

किसानों के पंजीयन के लिए प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाया गया है। किसान अब किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, और तहसील कार्यालयों में फ्री पंजीयन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यह कदम पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है।

पंजीकृत किसानों को गेहूं बिक्री का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा। इस डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत होगी और भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

मध्यप्रदेश सरकार के ये कदम किसानों की आय बढ़ाने और खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक सकारात्मक पहल हैं। डिजिटल प्रक्रियाओं और अतिरिक्त बोनस से किसानों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि वे खेती के प्रति अधिक आत्मनिर्भर और उत्साहित भी होंगे।

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now