ताज़ा खबरें:

Weather Update: राजस्थान में 15 जनवरी को ओलावृष्टि और बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Jagat Pal

Follow Us

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शनिवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली । सर्वाधिक बारिश चूरू जिले के सादुलपुर में 24.0 मि.मी. दर्ज की गई। राजस्थान में इस दौरान अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 27.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान जैसलमेर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी को अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं आगामी 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। 14 जनवरी को मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।

Meteorological Centre, Jaipur

15 जनवरी को इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी को अजमेर, बारां, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर और टोंक जिले के लिए मेघगर्जन/वज्रपात की चेतावनी दी है।

वहीं 11 जिलों अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर के लिए मेघगर्जन, वज्रपात-ओला वृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now