ताज़ा खबरें:

जयपुर मंडी भाव: चना महंगा, सरसों और ग्वार में नरमी

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुर मंडी भाव: नमस्कार किसान भाइयों, सोमवार को जयपुर मंडी में दाल मिलों की लिवाली के कारण चना मिल डिलीवरी के दाम में 100 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, अन्य दाल-दलहनों की मांग स्थिर बनी रही। दूसरी ओर, खाद्य तेलों में नरमी का रुख जारी रहा, जिससे सरसों मिल डिलीवरी के भाव 25 रुपए प्रति क्विंटल कम हो गए, जबकि सरसों कच्ची घाणी तेल में 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

नई फसल की आवक बढ़ने के कारण ग्वार मिल डिलीवरी में 50 रुपए प्रति क्विंटल और ग्वारगम में 100 रुपए प्रति क्विंटल की कमी देखी गई। अनाज और चीनी के भाव स्थिर रहे और कारोबार सामान्य रहा।

अनाज मंडी भाव (प्रति क्विंटल):

  • गेहूं मिल डिलीवरी: ₹3000-3025
  • गेहूं दड़ा: ₹2975-3000
  • मक्का लाल: ₹2600-2650
  • बाजरा: ₹2300-2500
  • ज्वार पीली: ₹2900-3000
  • जौ लूज: ₹2400-2500

ग्वार और ग्वारगम भाव (प्रति क्विंटल):

  • ग्वार (जयपुर लाइन): ₹4900-5000
  • ग्वारगम (जोधपुर): ₹10300

दाल-दलहन भाव (प्रति क्विंटल):

  • मूंग मिल डिलीवरी: ₹7000-7500
  • मोट: ₹4800-5000
  • चौला: ₹7500-8000
  • उड़द: ₹8000-8500
  • चना (जयपुर लाइन): ₹6800-7000
  • मूंग मोगर: ₹9500-10500
  • मूंग छिलका: ₹8500-9500
  • उड़द मोगर: ₹11000-13000
  • अरहर दाल: ₹13000-15000
  • चना दाल (मीडियम): ₹8100-8350
  • चना दाल (बोल्ड): ₹8950-9000

तेल-तिलहन भाव (प्रति क्विंटल):

  • सरसों 42% कंडीशन: ₹6625-6630
  • सरसों कच्ची घाणी तेल: ₹13550
  • कांडला पोर्ट पाम ऑयल: ₹13300
  • कांडला पोर्ट सोया रिफाइंड: ₹12700-12750
  • कोटा सोया रिफाइंड: ₹12900
  • मूंगफली तेल (बीकानेर): ₹14100

गुड़-चीनी भाव (प्रति क्विंटल):

  • चीनी (टैक्स पेड): ₹4000-4280
  • गुड़: ₹3600-4100

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 6 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now