ताज़ा खबरें:

उड़द : मांग सुस्त बनी रहने से कीमतों में स्थिरता, इस रिपोर्ट में जाने पूरी जानकारी

Jagat Pal

Follow Us

Mandi Bhav News : बढ़े भावो पर लिवाली कमजोर रहने से उड़द की कीमतों में आज स्थिरता का माहौल रहा। कटाई के दौरान बारिश होने से मंडियों में हल्के पतले माल का अंतर बना हुआ है। उत्पादक मंडियों में नए उड़द की उपलब्धता बढ़ने व उड़द दाल में उठाव कमजोर बना रहने से दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी हुई है। जिस कारण कीमतों में घट बढ़ देखी जा रही है।

मांग सुस्त बनी रहने से चेन्नई उड़द की कीमतों में आज कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव एफएक्यू 8300 रुपए व एसक्यू 9050 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर रही।

कमजोर मांग के चलते दिल्ली उड़द की कीमतों में 25 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गयी। इस नरमी के साथ भाव एफएक्यू 8600/8625 रुपए व एसक्यू 9400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।

दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर बनी रहने से महाराष्ट्र उड़द की कीमतों में आज कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव लातूर 5000/8400 रुपए अकोला 8800 रुपए बार्शी 6000/7800 रुपए व दुधनी 5500/8400 रुपए प्रति क्विंटल पर रुके रहे।

इस प्रकार मध्य प्रदेश उड़द की कीमतों में भी कोई हल चल नहीं देखी गयी और भाव अशोकनगर 5000/7500 रुपए बीना 5000/8200 रुपए दमोह 5000/7600 रुपए व इंदौर 7500/8000 रुपए प्रति क्विंटल पर रुकी रही।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर – व्यापार खुद के विवेक से करें। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now