ताज़ा खबरें:

खुशखबरी! धान पर किसानों को मिलेगा 100 रुपये क्विंटल का बोनस

Jagat Pal

Follow Us

किसानों के लिए खुशखबरी! धान (Paddy) उत्पादक किसानों (Farmers) को अब एमएसपी के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस (Bonus) राशि दी जाएगी। जी हाँ झारखंड राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को इस शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 में धान के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP के अलावा 100 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का ऐलान किया है ।

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक ये फैसला लेते हुए इसके लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

MSP पर कितनी होगी धान की खरीदी

झारखंड राज्य सरकार द्वारा चालू सत्र में किसानों से 6 लाख टन धान खरीदने का भी फैसला लिया है। अगर धान के समर्थन मूल्य की बात करें तो केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में धान की सामान्य किस्म के लिए 2,300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-A किस्म के लिए 2,320 रुपये का MSP निर्धारित किया है।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now