ताज़ा खबरें:

चना साप्ताहिक रिपोर्ट 11 मार्च: चना भाव में 300 से ज्यादा की गिरावट, जाने आगे कैसी रहेगी चाल?

Jagat Pal

Follow Us

चना साप्ताहिक रिपोर्ट 11 मार्च 2024: किसान साथियों बीते हफ़्ते के दौरान चना भाव में गिरावट देखी गई। पिछले हफ़्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिल्ली राजस्थान लाइन नया का भाव 6325 रुपये पर खुला जो शनिवार शाम को चना 6000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर बंद हुआ। यानी पिछले हफ़्ते चने के भाव में -325 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। बीते हफ़्ते चना दाल और बेसन की कमजोर मांग और अनाज मंडियों में नई फसल की बढ़ती आवक से क़ीमतों पर दबाव देखने को मिला ।

---विज्ञापन---

चना भाव साप्ताहिक समीक्षा मार्च 11, 2024

  • बीते हफ्ते दिल्ली मंडी में चना भाव 325 रुपये जबकि अन्य स्थानीय मंडियों में क्वालिटी अनुसार 100-200 रुपये कमजोर रहा।
  • चना की आवक अभी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बढ़ रही है, राजस्थान में भी धीरे धीरे सुधार हो रहा है।
  • अबकी बार चना की फसल कमजोर है, लेकिन चना भाव एमएसपी से अधिक होने से मंडियों में आवक बढ़ रही है ।
  • चना उत्पादन में बड़ी गिरावट की आशंका ।
  • इस बार चना उत्पादन 62 लाख टन रहने का अनुमान, पिछले साल यह 72 लाख टन था ।
  • देश में कमजोर बोआई के बाद यील्ड में भी कमजोरी का अनुमान।

नाफेड स्टॉक और भारत दाल विश्लेषण

  • नाफेड के पास 2023 चना स्टॉक 9.25 लाख टन अनुमान।

कैसा रहेगा चना का भविष्य 2024

बीते हफ़्ते बाज़ार के जानकारों की उम्मीद के विपरीत चने की क़ीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है, इसलिए एक बार के लिए सीमित कारोबार करना चाहिए । हालांकि सप्लाई-डिमांड को देखते हुए चना का फंडामेंटल अभी भी मजबूत नजर आ रहा है। फ़िलहाल दिल्ली चना 5800 के आसपास मजबूत सपोर्ट बनता हुआ नजर आ रहा है। मार्च-अप्रैल में चना सुस्त रह सकता है लेकिन मई से चना में अच्छे सुधार की उम्मीद है

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now