ताज़ा खबरें:

खुशखबरी! LPG सिलेंडर हुआ 100 रुपये सस्ता, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, देखें नया रेट

Jagat Pal

Follow Us

LPG Price News: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस देश के करोड़ों LPG उपभोगताओं को बड़ा तोहफा देते हुए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने आज सुबह ही अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

---विज्ञापन---

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने X अकाउंट पर लिखी पोस्ट में कहा की… ” महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।”

आज से LPG सिलेंडर का नया रेट क्या है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज करोड़ों LPG उपभोगताओं को राहत देते हुए गैस सिलेंडर 100 रुपये सस्ता करने की घोषणा की । इस घोषणा के बाद देश में बिना सब्सिडी वाला 14 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये सस्ता मिलेगा।

देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 903 से घटकर 803 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये से कम होकर 829 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये की बजाय 802.50 और चेन्नई में 918.50 रुपये की बजाय 818.50 रुपये हो गई है । हालांकि इंडियन ऑयल( IOCL ) की आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नये रेट पर अपडेड नहीं हुए थे।

---विज्ञापन---

जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिल्ली में गैस सिलेंडर 603 रुपये में मिल रहा था जो अब 100 रुपये की कटौती के बाद 503 रुपये में मिलेगा ।

बता दें घरेलू गैस सिलेण्डर के भाव में इससे पहले आख़िरी बार 30 अगस्त 2023 को 200 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद से अभी तक किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now