ताज़ा खबरें:

Mousam ki Jankari: सावधान! राजस्थान के 30 जिलों में भारी बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Jagat Pal

Follow Us

Mousam ki Jankari Rajasthan : राजस्थान में एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शुक्रवार से ही अनेक ज़िलों में भारी बारिश ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज के लिए भी 30 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया हुआ है। भारी बारिश और जमकर हुई ओलावृष्टि से राज्य में तापमान में अचानक बड़ी गिरावट आई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी जयपुर के साथ हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं, पाली, कोटा, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, जालोर, श्रीगंगानगर और सवाई माधोपुर में बारिश और ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है। साथ ही उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ बारां, झालावाड़, करौली, अलवर, धौलपुर, भरतपुर, टोंक, बूंदी, राजसमंद और सिरोही के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा इन सभी जगहों पर 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड ठंडी हवाओं को प्रभाव दिखाई देगा। 

शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसम विभाग ने पूर्व चेतावनी जारी के मुताबिक जयपुर के साथ कई जिलों में मौसम ने एकदम से करवट बदली। इसके चलते जयपुर के साथ कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तेज हवाएं चली और उसके बाद एक बार फिर बरसात हुई। बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुक़सान हुआ है। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को ही बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी थी, जो बिल्कुल सही साबित हुई। 

प्रदेश में बारिश होने की वजह से किसानों को खेतों में खुला रखा अनाज बुरा भीग गया। मौसम विभाग का कहना है कि बिजली चमकने पर पेड़ों और खंभों से दूर रहें और किसी सुरक्षित स्थान पर रहें। 

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now