Kota Mandi Rate Updates 21 February 2024: प्रदेश की कोटा भामाशाहमंडी में मंगलवार को फसलों की कुल आमदन 40,000 कट्टे की हुई। नई सरसों की आवक 10 हजार कट्टे रही। लिवाली निकलने से सोयाबीन का भाव 50 रुपए तेज होकर 3800 से 4550 रुपये क्विंटल बोला गया जबकि धान 1718 का भाव 50 रुपए मंदा होकर 4100 रुपये क्विंटल रह गया ।
कोटा लहसुन के भाव में 2500 से 4000 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई । नये लहसुन के भाव मंडी में 6000 से 16000 रुपए क्विंटल के रहे ।
Kota Mandi Rate 21 February 2024
कोटा भामाशाह मंडी में विभिन्न कृषि जिंसों का हाजिर बोली भाव इन प्रकार रहा …
- सरसों पुरानी भाव 4200 से 5001 रू/क्विंटल
- सरसों नई भाव 4100 से 4931 रू/क्विंटल
- गेहूं लस्टर भाव 2250 से 2300 रू/क्विंटल
- गेहूं एवरेज भाव 2300 से 2425 रू/क्विंटल
- गेहूं बेस्ट भाव 2450 से 2575 रू/क्विंटल और
- जौ के भाव 1900 से 2050 रू प्रति क्विंटल रहा।
मूंग भाव 6500 से 7500 रू, उड़द भाव 4000 से 8600 रू, चना भाव 4400 से 5700 रू प्रति क्विंटल रहा।
धान सुगंधा भाव 2400 से 2950 रू, धान (1509) भाव 3200 से 3550 रू, धान (1718) भाव 3700 से 4100 रू, धान पूसा भाव 3300 से 3750 रू प्रति क्विंटल रहा।
सोयाबीन भाव 3800 से 4550 रू, अलसी भाव 4200 से 4500 रू, ज्वार शंकर भाव 2200 से 2700 रू, जवार सफेद भाव 4500 से 5000 रू, बाजरा भाव 2000 से 2300 रू, मक्का भाव 2100 से 2200 रू, तिल्ली भाव 11500 से 14000 रू, मैथी भाव 4500 से 5100 रू, कलौंजी भाव 12000 से 14000 रू प्रति क्विंटल रहा।
धनिया रेनटच भाव 5000 से 5300 रू, धनिया बादामी भाव 5500 से 5900 रू, धनिया ईगल भाव 5800 से 6100 रू, धनिया रंगदार भाव 6500 से 7000 रू, नया धनिया भाव 5000 से 6100 रू प्रति क्विंटल रहा।
कोटा सर्राफा मार्केट प्राइस : सोने में तेजी–चांदी सस्ती
स्थानीय कोटा सर्राफा बाजार में कल सोने के भाव में तेजी व चांदी के भावों गिरावट रही। जेवराती सोना 50 रुपए तेजी होकर 63,650 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया एवं शुद्ध सोना 50 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 63,950 रुपए बिका। चांदी 100 रुपए सस्ती होकर 72,600 रुपए प्रति किलो रही। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।






