ताज़ा खबरें:

कृषि यंत्र अनुदान योजना 2023: कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 फीसदी की सब्सिडी, 2 अक्टूबर तक करें आवेदन

Jagat Pal

Follow Us

एमपी कृषि यंत्र अनुदान योजना 2023: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सस्ते रेट में “कृषि उपकरण” (Agricultural machinery) मुहैया करवाने के लिए कृषि यंत्र अनुदान योजना चला रही है । इस योजना के तहत किसानों को कई तरह के कृषि उपकरणों की खरीद (Purchase of agricultural equipment) पर सब्सिडी (Subsidy) दे रही है। यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो 2 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।

---विज्ञापन---

इन कृषि उपकरणों पर दी जा रही सब्सिडी

Krishi Yantra Anudan Yojana MP: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को कृषि उपकरण अनुदान योजना के तहत रोटावेटर, श्रेडर/मल्चर, चॉफ कटर (ट्रेक्टर / विद्युत चलित), रीपर (स्वचालित / ट्रेक्टर चलित ) एवं  रीपर कम बाइंडर के आवेदन पोर्टल पर आमंत्रित किये जा रहें है।  प्राप्त आवेदनों के आधार पर दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को लॉटरी सम्पादित की जावेगी। 

इस योजना के तहत किसानों को महंगे कृषि यंत्र सस्ती दरों पर मिल जाते है। यह योजना 20 सितंबर से शुरू की गई थी और 2 अक्टूबर तक इस योजना के तहत कृषि उपकरण खरीदने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

कृषि उपकरणों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों की ख़रीद पर 40 से 50 फीसदी तक सब्सिडी दी जाएगी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को 50 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। किसानों को GST और अन्य टैक्स देना होगा। अधिक जानकारी के लिये आप पोर्टल पर दिए गए कैलकुलेटर के जरिए इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Document)

  • आवेदनकर्ता किसान का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • खेत की जमीन के कागजात
  • किसान का आय प्रमाण-पत्र
  • किसान का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो
  • आवदेक का किसान कार्ड
  • बैंक पासबुक की प्रथम पेज की कॉपी

कृषि उपकरणों पर सब्सिडी के लिए कैसे करें आवेदन

  • कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
  • इसके लिए राज्य के किसान अपना आवेदन ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल एमपी के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
  • इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट का लिंक https://farmer.mpdage.org/Home/Index है।
  • आवेदन 20 सितंबर 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक किए जा रहे हैं।
  • इस योजना के तहत दाखिल आवेदनों में से लाभार्थी का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
  • इन कृषि उपकरणों के लिए चयनित लाभार्थियों की लॉटरी 3 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी, जो ई-कृषि अनुदान पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now