ताज़ा खबरें:

पीएम मोदी आज देश को देंगे 1.25 लाख ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्र’ की सौगात

Jagat Pal

Follow Us

सीकर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 27 जुलाई को राजस्थान के दौरे पर हैं। यहां पीएम मोदी सीकर में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वो देश के किसानों की उन्नति 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के 2000 रुपये की राशि भी क़रीब 8.5 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

---विज्ञापन---

गौरतलब है कि इस साल राजस्थान में चुनाव होने है और ऐसे में बीजेपी का पूरा ध्यान चुनाव में जीत हासिल करने पर है। जिसके चलते पीएम मोदी लगातार राजस्थान के दौरों पर जा रहे हैं।

क्या है पीएम किसान समृद्धि केंद्र

PM Kisan Samriddhi Kendra: किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश में 1.25 लाख “पीएम किसान समृद्धि केंद्र” खोलने का निर्णय लिया है । इन केंद्रों पर मिट्टी, बीज, उर्वरक, परीक्षण सुविधाएं, छोटे और बड़े कृषि उपकरण, विशेषज्ञों से सलाह, उर्वरक, पोषक तत्व, जैव एवं जैविक उर्वरक और कीटनाशक की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

ये है पीएम मोदी के राजस्थान में कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सीकर में आयोजित कार्यक्रम में 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही वे “यूरिया गोल्ड” भी लॉन्च करेंगे।

---विज्ञापन---

मोदी राजस्‍थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों में स्थित 6 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे केन्द्रीय विद्यालय तिवरी, जोधपुर का भी उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़े : PM Kisan की 14वीं किस्त आज होगी जारी, खाते में आएंगे ₹2000, यहां चेक करें लिस्ट में अपना नाम

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now