ताज़ा खबरें:

सिंचाई उपकरणों पर अनुदान: किसानों को स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट इत्यादि यंत्रों पर मिलेगी 40% से 55% की सब्सिडी

Jagat Pal

Follow Us

देश में किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अनेकों सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में संचालनालय, कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2023- 2024 हेतु निम्नलिखित योजनाओं अंतर्गत सिंचाई उपकरणों हेतु दिनांक 17 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक पोर्टल पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। कृषक इस अवधि में अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों में से लक्ष्यों के विरूद्ध ऑनलाइन लॉटरी दिनांक 01 अगस्त 2023 को सम्पादित की जावेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े : PM Kisan: इंतजार खत्म… इस तारीख को 14वीं किस्त के पैसे जारी करेगी मोदी सरकार

इन योजनाओं के तहत सिंचाई यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (माइक्रो इरिगेशन )– स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिस्टम

राष्ट्रीय मिशन ऑन ईडिबल ऑइल तिलहन – स्प्रिंकलर सेट, पंपसेट (डीजल/विद्युत), पाईप लाईन सेट

---विज्ञापन---

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा दलहन – स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट(डीजल/विद्युत)

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा गेहूँ – स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट(डीजल/विद्युत), रेनगन सिस्टम (जिले कटनी,सिवनी,सागर, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी,सतना, खंडवा, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी हेतु। )

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा टरफा – स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट  (जिले जबलपुर, कटनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिण्डोरी, नरसिंगपुर, दमोह, पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरोली, सतना, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल हेतु। )

---विज्ञापन---

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा धान– पाईप लाईन सेट, पंपसेट(डीजल/विद्युत)  (जिले कटनी, मंडला, डिण्डोरी, दमोह, पन्ना, रीवा, सीधी, अनूपपुर हेतु। )

बुंदेलखंड विशेष पैकेज दलहन– स्प्रिंकलर सेट, पाईप लाईन सेट, पंपसेट(डीजल/विद्युत) ( सागर,दमोह, पन्ना, टीकमगढ़,छतरपुर, दतिया, निवाड़ी ) जिले के लिए तय किए गए हैं।

सिंचाई यंत्रों पर इतना मिलेगा अनुदान

मध्यप्रदेश में किसानों को अलग–अलग योजनाओं के तहत सिंचाई यंत्रों पर किसान वर्ग एवं जोत श्रेणी के अनुसार अलग–अलग सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है, जो 40% से 55% तक है। इसमें किसान जो सिंचाई यंत्र लेना चाहते हैं वह किसान ई–कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर पर सिंचाई यंत्र की लागत के अनुसार उनको मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता संख्या
  • जाति प्रमाण पत्र ( केवल अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कृषकों हेतु )
  • बिजली कनेक्शन का प्रमाण (बिजली बिल)

अनुदान पर सिंचाई यंत्र लेने के लिये आवेदन कहाँ करें?

मध्यप्रदेश में सभी योजनाओं के तहत सिंचाई यंत्र अनुदान पर लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। अतः जो भी किसान भाई दिये गये सिंचाई यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं वे किसान आधिकारिक वेबसाइट ई-कृषि यन्त्र अनुदान पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसान अपने नजदीकी CSC सेंटर से जाकर कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना

1. जो कृषक पूर्व से पोर्टल पर पंजीकृत है वे आधार ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। 

2. नये कृषकों को आवेदन करने से पूर्व बायोमैट्रिक आधार अथेन्टिकेशन के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन की प्रक्रिया पोर्टल पर प्रारम्भ है। 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़े : कृषि उपकरणों पर 50 से 80 प्रतिशत की सब्सिडी, 23 जुलाई तक करें आवेदन

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now