ताज़ा खबरें:

किसानों को फल और मसाला बगीचे लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, जाने! क्या है योजना

Jagat Pal

Google News

Follow Us

हमसे जुड़ने के लिए व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन करें Join Now

किसान की बात : राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश के फल और मसाले की खेती करने वाले किसानों को सौग़ात देते हुए सब्सिडी देने का फ़ैसला किया है। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को सब्सिडी देने के लिए 23.79 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के इस कदम से किसानों को फल और मसालों के बगीचे लगाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

फल और मसाला बगीचे पर सब्सिडी

राज्य सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी जानकारी के अनुसार साल 2023-24 में 7609 हेक्टेयर में फल के बगीचे लगाने के लिए 22.40 करोड़ रुपये की सब्सिडी किसानों को दी जाएगी। जबकि, 2527 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 1.39 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।

सरकार द्वारा स्वीकृत 23.79 करोड़ रुपये में से 17.24 करोड़ रुपये की राशि राजस्थान कृषक कल्याण कोष में से दी जाएगी। वहीं, 6.55 करोड़ रुपये राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से वहन की जाएगी। जानकारी के लिए आपको बता दे की इस साल फरवरी में पेश हुए राज्य बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में घोषणा की थी। 

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 7 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now