ताज़ा खबरें:

LPG गैस सिलेंडर हुआ ₹85 सस्ता, आम आदमी को इस महीने भी नहीं मिली राहत, चेक करें नये रेट

Jagat Pal

Follow Us

LPG Gas Cylinder Price 1 June 2023: भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने आज एक बार फिर कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) उपभोगताओं को राहत देते हुए गैस सिलेंडर के दामों में 85 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की है। इससे पहले 1 मई 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 171.50 रुपये की कटौती की गई थी।  नए दरें आज से लागू हो गई हैं। इस कटौती से आम आदमी को कोई राहत नहीं मिलने वाली, क्योंकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया ।

LPG Gas Cylinder Price (1st JUNE 2023)

एलपीजी 19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर रेट में आज 1 जून को की गई इस कटौती के बाद देश के प्रमुख चार महानगरों में सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गये है।

चारों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 1 जून 2023

Prices of Indane in Metros (Rs./19 kg cylinder) Applicable from June 1, 2023

  • दिल्ली/Delhi –₹1773 प्रति सिलेंडर – ₹83.50 की कटौती
  • मुंबई/Mumbai –₹1725 प्रति सिलेंडर – ₹83.50 की कटौती
  • कोलकाता/Kolkata –₹1875.50 प्रति सिलेंडर – ₹85 की कटौती
  • चेन्नई/Chennai –₹1937 प्रति सिलेंडर – ₹84.50 की कटौती

ये है देश के महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट-

---विज्ञापन---

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की क़ीमत में आज किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दे की इससे पहले 1 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाये गये थे। इसके बाद से क़ीमतें फ़िलहाल स्थिर बनी हुई है। आइये देखें 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर का रेट क्या चल रहा है ।

Non-Subsidised Prices of Indane in Metros(Rs./14.2 kg cylinder) Applicable from March 1, 2023

  • दिल्ली में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का भाव ₹1103
  • कोलकाता में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस ₹1129
  • मुंबई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का दाम ₹1102.50
  • चेन्नई में 14.2 kg रसोई गैस सिलेंडर का रेट ₹1118.50

ऐसे करें चेक एलपीजी सिलेंडर का रेट

KnowHow to check Gas Cylinder Price : यदि आप अपने शहर/ राज्य के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऑनलाइन चेक करना चाहते है, तो इसके लिए आपको सरकारी तेल कंपनी IOCL की आधिकारिक वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाना होगा। यहां पर कम्पनी द्वारा हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट्स जारी किये जाते हैं। आप यहाँ दिए लिंक डायरेक्ट लिंक पर जाकर अपने शहर/ गांव के गैस सिलिंडर के ताजा भाव देख सकते है। 

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now