ताज़ा खबरें:

किसानों को सरकार फ्री में देगी सरसों, मक्का, मूंग व मोठ के बीज, 23 लाख किसानों को होगा फायदा

Jagat Pal

Follow Us

Rajasthan Farmers News: राजस्थान के 23 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को प्रमुख फसलों के प्रमाणित किस्मों के बीज मिनी किट नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 128.57 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है।

---विज्ञापन---

किसानों को इन फसलों के बीजों का किया जाएगा वितरण

बीज मिनी किट नि:शुल्क योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को संकर मक्का के 5 किलोग्राम, सरसों का 2 किलोग्राम, मूंग व मोठ के 4.4 किलोग्राम एवं तिल के 1 किलोग्राम प्रमाणित किस्मों के बीज नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

जनजातीय किसानों हेतु जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा तथा गैर जनजातिय कृषकों हेतु कृषि विभाग द्वारा बीज मिनी किट की खरीद राजस्थान राज्य बीज निगम से की जाएगी। इन मिनी किट का वितरण कृषि विभाग द्वारा राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में बीज उत्पादन बढ़ाने तथा लघु और सीमांत किसानों को निःशुल्क बीज उपलब्ध कराये जाने के लिए ‘राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन’ चलाया जा रहा है। इस मिशन के उत्कृष्ट परिणामों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी। 

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now