ताज़ा खबरें:

Paddy Subsidy 2023: सरकार दे रही है किसानों को धान के बीज पर 50 फीसदी की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

Jagat Pal

Follow Us

Paddy Subsidy 2023: उत्तर प्रदेश के अमेठी में धान की पैदावार करने वाले किसानों को अब धान के प्रमाणित बीज खरीदने के लिए इधर- उधर जाने की ज़रूरत नहीं है। सरकार ख़ुद किसानों को सब्सिडी पर बीज उपलब्ध करवायेगी। मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि विभाग धान के प्रमाणित बीज पर किसानों को 30 से 50 फीसदी की सब्सिडी दे रही है । जिसके लिये किसानों को कैंप लगा कर जागरूक भी किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

सब्सिडी पर किसानों को कैसे मिलेगा धान का बीज

जानकारी के मुताबिक़ किसानों को धान का प्रमाणित बीज सब्सिडी पर लेने के लिये आवेदन फॉर्म अप्लाई करना होगा। अगर कोई भी किसान सरकार द्वारा धान के बीज पर दी जा रही इस सब्सिडी का लाभ उठाना चाहता हैं, तो अपने ब्लॉक के कृषि रक्षा इकाई और कृषि केंद्र पर जाकर फॉर्म अप्लाई कर सकता हैं।

इन डॉक्युमेंट्स की पड़ेगी जरुरत

---विज्ञापन---

किसानों को फॉर्म अप्लाई करते समय बैंक पासबुक, खतोनी की फोटो कॉपी और आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ेगी। कृषि कार्यालय में आवेदन अप्लाई करने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच होगी और उसके बाद सब कुछ सही पाये जाने पर सब्सिडी की राशि किसान के खाते में भेज दी जाएगी। इन पैसों से किसान भाई कृषि कल्याण केंद्र और कृषि रक्षा इकाई सेंटर से बीज खरीद सकते हैं।

अमेठी जिले में किसानों को सब्सिडी पर बीज

गौरतलब है कि फ़िलहाल जिले के मुसाफिरखाना, गौरीगंज, अमेठी और तिलोई तहसील में किसानों को सब्सिडी पर धान के प्रमाणित बीज सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

कृषि विभाग के मुताबिक़ धान के इन प्रमाणित बीजों के उपयोग से किसानों को धान की बंपर पैदावार मिलेगी जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now