ताज़ा खबरें:

मूंग और ढैंचा की खेती पर सरकार देगी 80% की सब्सिडी, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन, ये है लास्ट डेट

Jagat Pal

Follow Us

हरियाणा प्रदेश के किसानों को राज्य सरकार द्वारा मूंग और ढैंचा की खेती करने वाले किसानों को 75 से 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। यदि आप भी राज्य सरकार की इस सब्सिडी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, 24 अप्रैल से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें।

---विज्ञापन---

दरअसल, हरियाणा सरकार प्रदेश में ऐसी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है, जिसमें पानी की कम ज़रूरत पड़ती हो । इसी के चलते हरियाणा सरकार मूंग और ढैंचा की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी मुहैया करवा रही है, ताकि किसानों का रुझान इन फसलों के उत्पादन की तरफ़ बढ़ सके।

किसान उठा सकेंगे इतना फायदा

सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती करने वाले किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज खरीदने के लिए 75% का अनुदान दिया जाएगा। खास बात यह है कि अधिकतम 3 एकड़ तक ही मूंग की खेती करने पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

वहीं, ढैंचा के बीच के लिए अधिकतम सब्सिडी राशि 80% निर्धारित की गई है। अधिकतम 10 एकड़ तक इसकी खेती करने वाले किसान इसका फायदा उठा सकेंगे।

---विज्ञापन---

ये है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख़

यदि आप भी अपने खेतों में मूंग और ढैंचा की खेती करने के इच्छुक है तो और सरकार की इस सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते है तो आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/applyschemes पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जानकारी के लिए आपको बता दें की रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तिथि 24 अप्रैल है।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now