ताज़ा खबरें:

राजस्थान मौसम अपडेट 15 अप्रैल: 18-19 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते इन इलाकों में बारिश के आसार

Jagat Pal

Follow Us

जयपुर मौसम समाचार अपडेट : पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.1 डिग्री दर्ज। शेष अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री से. के मध्य दर्ज किया जा रहा है। आगामी 48 घंटों में तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजस्थान मौसम अपडेट 18-19 अप्रैल को बारिश की संभावना

राज्य में दिनांक 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

Rajasthan Weather Update

18 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन (Thunderstorm) अचानक तेज हवाएं 30-40 Kmph व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र आंधी (Duststorm) भी दर्ज की जा सकती है।

19 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने से जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

---विज्ञापन---

19 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now