ताज़ा खबरें:

किसानों को फसल नुकसान पर मिलेगा 25 फीसदी अधिक मुआवजा, सरकार ने की घोषणा

Jagat Pal

Follow Us

चंडीगढ़ : देश में बीते महीने से कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों पर जमकर कहर बरपाया है। बेमौसम बारिश और तूफ़ान के चलते सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हुआ है, क्योंकि इस समय फसलें पकवान पर है और किसान फसलों की कटाई में लगा हुआ है, ऐसे में कई जगहों पर तो बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। ऐसे में पंजाब की मान सरकार ने किसानों के लिए मुआवजे की राशि में इजाफे की घोषणा की है।

---विज्ञापन---

फसलों को हुए नुक़सान कि भरपाई के लिए बढ़ाया मुआवजा

पंजाब मंत्रिमंडल ने खराब मौसम के कारण फसल नुकसान को लेकर मुआवजे के तौर पर किसानों को दी जाने वाली राशि में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के प्रभावित किसानों के हित में ये फैसला लिया गया है।

इतना मिलेगा अब मुआवजा

दरअसल, हाल ही में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए 76 से 100 प्रतिशत तक हुए फसलों के नुकसान के लिए राहत राशि को 12,000 रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति एकड़ करने का निर्णय किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह राहत राशि एक मार्च से लागू होगी।

फसलों को हुआ नुकसान

जैसा कि आप सभी को पता ही है की मार्च महीने में देश के अनेक राज्यों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलते रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं में नुकसान पहुंचा है।

---विज्ञापन---

मंत्रिमंडल ने एक अन्य निर्णय में सम्पत्तियों के पंजीकरण पर 2.25% स्टाम्प शुल्क एवं शुल्क में छूट को 30 अप्रैल तक बढ़ाने पर अपनी सहमति प्रदान की, इससे पहले अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई थी।

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now