ताज़ा खबरें:

हनुमानगढ़ मौसम पूर्वानुमान: जिले में 20 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना

Jagat Pal

Follow Us

कृषि मौसम जिला-हनुमानगढ दिनांक- 17 मार्च 2023 न्यूनतम तापमान 16.4 °C और अधिकतम तापमान 24.7 °C का दर्ज किया गया।

पूर्वानुमान के अनुसार जिले में आगामी चार दिन 20 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। 17, 18, 19, 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं, मेघ गर्जन, थंडरस्टॉर्म के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा ओलावृष्टि होने का अनुमान है। सिस्टम के प्रभाव से दिन-रात के तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी। पांच दिनों में अधिकतम तापमान 29.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 से 16.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता 23-82 प्रतिशत हो सकती है। हवा की औसत गति 6.0 से 11.0 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

आगामी दिनों में क्षेत्र में परिवर्तनशील मौसम के आसार है। संभावित मौसम को देखते हुए किसान भाई फसलों में सिंचाई, छिड़काव कार्य स्थगित करें। कटी हुई फसल तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। कृषि उपज मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिन्सो को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सकें। अचानक तेज हवाओं से सोलर पैनल को नुकसान से बचाने हेतु आवश्यक उपाय करें।

मौसम इकाई
कृषि विज्ञान केन्द्र, संगरिया
किसान हित सर्वोपरि।

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now