सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 6 मार्च 2023 (Sarso Teji Mandi Report) : पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार जयपुर सरसों 5625 रुपये पर खुला था ओर शनिवार शाम 5625/50 रुपये पर बंद हुआ पिछले सप्ताह के दौरान बढ़ते आवक के बीच ओर मांग स्थिर रहने से +25 रूपए कुंटल की मजबूत दर्ज हुआ।
जयपुर सरसो ने अपने सपोर्ट 5380 के करीब पहुंचने के बाद रिकवरी दिखाई। निचले स्तरों पर मिल और स्टॉकिस्ट की मांग निकलने से भाव 300 रुपये तक बढ़ गए थे सप्ताह अंत तक भाव फिर से 200-250 रूपए फिसलकर बंद हुआ।तेल में भी निचले स्तर से बढ़त दर्ज की गयी। लेकिन मांग का सपोर्ट नहीं।
सरसो की आवक 12.50 लाख बोरी तक पहुंची जो इस सीजन का अब तक सबसे ऊँचा स्तर है। 20-25 फरवरी की तुलना में 27 फरवरी से 4 मार्च के बीच सरसो की आवक 34% बढ़ गयी हैं। जनवरी महीने में पाले फरवरी महीने अधिक गर्मी और अब मार्च में बारिश से फसल को हुआ नुकसान।
व्यापारी सूत्रों के अनुसार सरसो का उत्पादन पिछले वर्ष के बराबर ही रहेगा। सरसो के भाव एमएसपी के नीचे हैं। ऐसे में सरकार की खरीदारी भी निकलेगी। किसान और सरकारी खरीदारी निकलने से सरसो की गिरावट पर लगाम लगेगी।
अन्य तेलों के साथ सरसो तेल की उपलब्धता पर्याप्त है। जिसके चलते सरसो तेल में बढ़त सिमित हो जाएगी। होली के बाद सरसो की बिकवाली बढ़ने की उम्मीद है। जिससे सरसो की कीमतों में एक आखरी गिरावट आ सकती है। होली के बाद जो गिरावट आएगी उसमे व्यापारी खरीदारी शुरू कर सकते हैं। सरकारी खरीदारी निकलने फरवरी के बाद मार्च महीने में खाद्य तेलों का आयात कम होने से सरसो में मार्च अंत या अप्रैल की शुरुआत से रिकवरी की उम्मीद।
डिस्क्लेमर:
सरसों साप्ताहिक तेजी मंदी रिपोर्ट 6 मार्च 2023: कृपया व्यापार अपने स्वयं के विवेक से करें। हमारा उद्देश किसानों तक केवल जानकारी पहुँचाना है। किसी भी प्रकार के नफे या नुकसान (nafa nuksan) की हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।