ताज़ा खबरें:

जल्दी करें: किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद 50% की सब्सिडी, 29 नवंबर तक करें आवेदन

Jagat Pal

Follow Us

Agri Machinery Subsidy Scheme: देश में रबी फसलों की बुवाई का कार्य चल रहा है, कुछ फसलों की बुवाई हो चुकी है तो कुछ की होनी अभी बाकी है। ऐसे में किसान भाई अपने-अपने खेतों में फसलों की बुवाई के लिए जमीन तैयार करने में लगे हुए है। अक्सर देखा जाता है की कई इलाकों में धान इत्यादि फसलों की कटाई में देरी हो जाती है जिससे किसान समय पर आगामी फसल की बुवाई नहीं कर पाते है। पछेती बुवाई का नतीजा ये होता है की फसल उत्पादन कमजोर रहता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों को होने वाले इस नुकसान से बचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा किसानों को कृषि यंत्रों की खरीदी पर सब्सिडी मुहैया करवाई जाती है।

---विज्ञापन---

इसी क्रम में मध्य प्रदेश सरकार ने कटाई-गहाई के प्रमुख कृषि यंत्रों ट्रैक टाइप पैडी हार्वेस्टर, हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रेक्टर चलित ), मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर एवं चिसल प्लाऊ की खरीद पर 50% तक की सब्सिडी देने का फैसला किया है। इन कृषि यंत्रों वर्ष 2022-23 हेतु दिनांक 22 नवंबर 2022 दोपहर 12 बजे से 29 नवंबर 2022 तक आवेदन फॉर्म आमंत्रित किये जा रहे है। 

कटाई-गहाई के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी

मध्य प्रदेश के किसानों को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा अलग-अलग योजनाओं के जरिए कृषि यंत्रों की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इन दिनों कटाई-गहाई का काम चल रहा है, ऐसे में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ट्रैक टाइप पैडी हार्वेस्टर, हाइड्रॉलिक प्रेस स्ट्रॉ बेलर (ट्रेक्टर चलित ), मल्टीक्रॉप थ्रेशर/एक्सियल फ्लो पैडी थ्रेशर एवं चिसल प्लाऊ पर 40 से लेकर 50 फीसदी तक की सब्सिडी जा रही है।

किसानों को ऐसे मिलेगी कृषि मशीनें

कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जारी जानकारी के मुताबिक , प्रदेश का कोई भी किसान कृषि यंत्रों पर मिलने वाली इस सब्सिडी योजना का लाभ लेने हेतू आवेदन कर सकता है. पोर्टल पर आवेदन का कार्य 22 नवंबर 2022 दोपहर 12 बजे से शुरू हो चूका है जिसकी अंतिम तिथि 29 नवंबर 2022 रखी गई है.

---विज्ञापन---

आवेदन प्रक्रिया (प्रोसीजर) समाप्त होने के बाद लॉटरी दिनांक 30 नवंबर 2022 को सम्पादित की जायेगी। लॉटरी उपरांत चयनित कृषकों की सूची (किसानों की लिस्ट) एवं प्रतीक्षा सूची पोर्टल पर दोपहर 03 बजे प्रदर्शित की जावेगी। कृषक रू. 5000 /- धरोहर राशि का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) सम्बंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री (देखने हेतु क्लिक करें) के नाम से बनवाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। कृषि यंत्र चिसल प्लाऊ के आवेदन हेतु डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) की आवश्यकता नहीं है।

किसान यहां करें आवेदन अप्लाई

किसानों को कटाई-गहाई के कृषि यंत्रों मल्टी क्रॉप थ्रेशर, पैडी थ्रेशर, चिसल प्लाऊ की खरीद पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन कैसे करना है इसकी जानकारी आप स्टेप-बाई-स्टेप यहाँ देख सकते है..

agriculture subsidy online form for MP Farmers
  • सबसे पहले आवेदनकर्ता किसान को e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://dbt.mpdage.org/index.htm पर जाना होगा.
  • इसके बाद ‘कृषि यंत्र- कृषि अभियांत्रिकी संचालनायल’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • यहां बाईं तरफ अपना जिला, ब्लॉक, गांव, किसान वर्ग, कृषि यंत्र, योजना, किसान का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद किसान अपना जाति प्रामण पत्र और खसरा (B1) की कॉपी यहां अपलोड कर दें.
  • 30 नवंबर को आवेदन का परिणाम जानने के लिए कृषि अभियांत्रिकी संचानलाय के पोर्टल https://dbt.mpdage.org/ पर विजिट कर सकते हैं.
  • अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर- 0755-4935001 या  8109929355 पर भी सपंर्क कर सकते हैं.

— महत्वपूर्ण सूचना- – आवेदन से पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें..

---विज्ञापन---

महत्वपूर्ण लिंक

अप्लाई ऑनलाइन फॉर्मयहाँ क्लिक करें
जिलेवार सहायक कृषि यंत्रियों की लिस्टयहाँ क्लिक करें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

1 thought on “जल्दी करें: किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद 50% की सब्सिडी, 29 नवंबर तक करें आवेदन”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now