ताज़ा खबरें:

PM Kisan Helpline: 12वीं किस्त जारी होने से पहले इस नंबर पर कॉल कर जाने आवेदन की स्थिति, तुरंत मिलेगी मदद

Jagat Pal

Follow Us

PM Kisan Yojana Helpline Number: किसानों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त इसी महीने जारी होने वाली है . ऐसे में यदि आपने भी पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रखा है और आप जानना चाहते है की आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति क्या है? तो इसके लिए हाल ही में कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों की सहूलियत के लिए पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर “155261” (PM Kisan Yojana New Helpline Number) जारी किया गया है.

---विज्ञापन---

इस नंबर पर फोन कर किसान जान सकते है की उन्हें पीएम किसान के तहत दी जाने वाली 2000 रुपये की 12वीं क़िस्त मिलेगी या नहीं. उनके द्वारा भरे गये आवेदन फॉर्म की वर्तमान स्थिति क्या है, साथ योजना से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की सहायता के लिए आप इस नंबर पर कॉल कर सकते है.

ये है पीएम किसान योजना का हेल्पलाइन नंबर

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों की सहूलियत के लिए विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर (PM Kisan Helpline) जारी किया गया है। Agriculture INDIA ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हेंडल से ट्विट करके जानकारी दते हुए लिखा की “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए किए गए आवेदन की स्थिति जानने के लिए किसान 155261 पर कॉल कर सकते हैं।”

किसानों को दिए जाते है 6000 रुपए

केंद्र सरकार की पीएम किसान निधि स्कीम के जरिये करोड़ों किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। किसानों को यह राशि 2-2 हजार रुपए की 3 किस्तों में दी जाती है, ताकि किसान खेती बाड़ी से जुड़े कामों के लिए इसे इस्तेमाल कर सके।

---विज्ञापन---

अभी तक इस स्कीम के तहत 11 किस्ते भेजी जा चुकी है और जल्द ही योजना की 12वीं आने वाली है। जिसका किसानों को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार । पीएम किसान की 12 किस्त कब तक जारी होगी इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन कयास लगाये जा रहे है की 12वीं किस्त सितंबर महीने के लास्ट तक जारी कर दी जायेगी।

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस-

पीएम किसान किस्त के पैसे ट्रांसफर होने के बाद उसके स्टेटस को आप बड़ी ही आसानी से यहाँ नीचे दिए स्टेप के जरिये घर बैठे बिना बैंक में जाए ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ये है प्रक्रिया…


1. पीएम किसान किस्त का स्टेट्स जानने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है. 
2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा.
3. जिसमे आपको ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है. 
4. ऐसा करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. 
5. अब आपको अपना पीएम किसान में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पीएम रजिस्ट्रेशन नंबर के ऑप्शन को सलेक्ट करना होगा.
6. उसके बाद अपना नंबर दर्ज करना है और नीचे बॉक्स में कैप्चा कोड भरना है .
7. अब ‘Get Data’ पर क्लिक कर दें. 
8. क्लिक करने के बाद में आपको पीएम किसान के सभी Transaction details मिल जाएंगी. 

---विज्ञापन---

Web Title: PM Kisan Helpline, Before the release of the 12th installment, call this number to know the status of the application, you will get help immediately

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now