ताज़ा खबरें:

LPG Subsidy: रसोई गैस सिलेंडर हुआ 200 रुपए सस्ता, इन 9 करोड़ लोगों को होगा फायदा

Jagat Pal

Follow Us

नई दिल्ली : केंद्र की मोदी सरकार ने आज शनिवार 21 मई को महंगाई की मार झेल रहे लोगों को राहत प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कटौती करने के साथ-साथ उज्जवला योजना से तकरीबन 9 करोड़ लोगों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की सब्सिडी देने का भी ऐलान किया है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

---विज्ञापन---

इससे अलावा केंद्र सरकार ने आज पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्ससाइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। केंद्र के इस फैसले से पेट्रोल के दाम 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जायेंगे।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। ईंधन की कीमत कम करने और उज्जवला योजना के तहत 9 करोड़ लाभार्थियों को सब्सिडी देने के ऐलान पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा की “उज्ज्वला योजना ने करोड़ों भारतीयों, खासकर महिलाओं की मदद की है। उज्ज्वला सब्सिडी पर आज के फैसले से परिवार के बजट में काफी आसानी होगी।”

पेट्रोल- डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान

बीते कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से आमजन काफी परेशान है । कीमतों में हो रही इस बेहताशा वृद्धि से आम लोगों के बजट नकारात्मक असर पड़ रहा था। इन सबके चलते विपक्षी दल लगातार केंद्र की मोदी सरकार से ईंधन की कीमतों में कटौती की मांग कर रहे थे।

---विज्ञापन---

आम आदमी को मिलेगी राहत

देश में ईंधन और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से महंगाई में हुई वृद्धि का मुद्दा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, आज मोदी सरकार ने आम आदमी की परेशानी को समझते हुए कीमतों पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमतों में कटौती करने का ऐलान आखिरकार कर ही दिया है. इससे आम आदमी को महंगाई से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल 9.5 रुपये और डीजल 7 रुपये होगा सस्ता, केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का किया ऐलान

---विज्ञापन---
---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now