ताज़ा खबरें:

कृषि यंत्रों पर सब्सिडी 2022: 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र खरीदने के लिए जल्दी करें आवेदन, अंतिम तिथि 27 मई

Jagat Pal

Follow Us

Subsidy on Agricultural Machinery 2022: देश में खेती-किसानी के कार्यों में आधुनिक कृषि यंत्रों (krishi yantra) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन आज भी बहुत से ऐसे किसान भी है जो पुराने तरीकों से ही खेती कर रहे है जिसकी सबसे बड़ी वजह है किसानों का आर्थिक रूप से सक्षम न होना. हालांकि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा इन किसानों के लिए अनेक सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि किसान खेती बाड़ी के लिए आधुनिक कृषि उपकरण कम कीमत पर खरीद सके. इसी के तहत हरियाणा सरकार किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 % तक की छूट दी जा रही है.

---विज्ञापन---

न्यू अपडेट 24 मई 2022

हरियाणा सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए प्रदेश के किसानों से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है जिसकी आखिरी पहले 09 मई थी जिसे बढ़ाकर 20 मई और अब 27 मई 2022 कर दिया गया है. इच्छुक किसानों के पास इन कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने का ये आखिरी मौका है.

इन कृषि यंत्रों पर मिल रही है सब्सिडी

सरकार द्वारा बीटी कॉटन सीड ड्रिल, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, स्वचालित रीपर-कम-बाइंडर, ट्रैक्टर चालित स्प्रे पंप, डीएसआर, पावर टिलर, ट्रैक्टर चालित रोटरी विडर, ब्रीकेट मेकिंग मशीन, मेज व मल्टीक्रॉप प्लांटर, मेज व मल्टीक्रॉप थ्रेशर तथा न्यूमैटिक प्लांटर शामिल हैं.

ऐसे करें कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करते समय किसानों को 2.5 लाख रुपये से कम अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 2500 रुपये तथा 2.50 लाख या इससे अधिक रुपये के कृषि यंत्रों पर 5 हजार रुपये आवेदन करते समय टोकन मनी के रूप में जमा करवाने होंगे. 

---विज्ञापन---

इच्छुक किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in पर जाकर 27 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अन्य राज्यों में भी चल रही है ऐसी योजनाएं

जानकारी के लिए आपको बता दें हरियाणा सरकार की तरह उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी कुछ इसी तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार की SMAM योजना के तहत भी किसान सब्सिडी पर कृषि यंत्र घर ला सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए किसान राज्य की कृषि विभाग की वेबसाइट पर भी विजिट कर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now