ताज़ा खबरें:

हनुमानगढ़: गंधेली बनी जिले की पहली ग्राम पंचायत, जहां शहरों की तर्ज पर शुरू हुई साफ-सफाई

Jagat Pal

Follow Us

हनुमानगढ़, 21 अप्रैल: जिला परिषद सीईओ ने जिला प्रमुख व जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू किया नवाचार. रावतसर तहसील की ग्राम पंचायत गन्धेली जिले की पहली ऐसी ग्राम पंचायत बन गई है जहां शहरों की तर्ज पर साफ सफाई शुरू की गई है। जिला परिषद सीईओ श्री अशोक असीजा ने बताया कि जिला प्रमुख व जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत गंधेली में राज्य वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान से जिले में ये नवाचार किया गया है। जिला कलेक्टर श्री नथमल डिडेल ने जिला परिषद के इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में ये एक बहुत अच्छी शुरूआत है। इससे अन्य ग्राम पंचायतें भी साफ सफाई को लेकर प्रेरित होंगी। 

---विज्ञापन---

श्री असीजा ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व अनुदानों में ग्राम पंचायतों में पेयजल एवं स्वच्छता के लिए प्राथमिकता से कार्य करवाने के दिशा-निर्देश प्रदान किये गये है। रावतसर तहसील की ग्राम पंचायत गंधेली ने ”स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम, समृद्ध ग्राम” की अवधारणा साकार करने के लिए राज्य वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान से सम्पूर्ण ग्राम पंचायत की साफ-सफाई, कचरा निस्तारण मृत पशु शवों को हड्डी रोडा स्थल पर डालने, सार्वजनिक शौचालयों, मूत्रालयों को स्वच्छ एवं क्रियाशील रखने के लिए एक वर्ष का टेंडर किया है।

सीईओ ने बताया कि सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से नियोजित श्रमिकों को श्रम विभाग की अधिसूचना अनुसार न्यूनतम मजदूरी दी जायेगी। निविदा अनुसार प्रतिदिन 10 श्रमिक, ट्रेक्टर ट्रॉली, स्वच्छता उपकरण की व्यवस्था संवेदक करेगा।  ग्राम पंचायत गंधेली की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 7398 व्यक्ति है और कुल 13 वार्ड है। श्री असीजा बताते हैं कि इस नवाचार से जिले की सभी 269 ग्राम पंचायतें इस जनोपयोगी गतिविधि से जुड़ जाएँगी और सम्पूर्ण जिला स्वच्छता की मिसाल बन सकेगा। इससे पर्यावरण के प्रति चेतना आयेगी और लोग पराली जलाने व जल में अपशिष्ट मिलाना इत्यादि भी स्वतः प्रेरणा से बंद कर देंगे। 

गंधेली सरपंच श्रीमती लीलावती सिहाग बताती हैं कि राज्य वित्त आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ग्राम पंचायत को साफ-सुथरा रखने और ग्राम वासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए यह नवाचार किया गया है।ग्राम वासी बताते हैं कि ग्राम पंचायत गठन के बाद पहली बार ऐसी साफ सफाई देखने को मिली है। हम सब ग्रामवासी इस व्यवस्था से बहुत खुश है। इस व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हम सब सहयोग करेगें।

---विज्ञापन---

Web Title : Gandheli became the first gram panchayat of the district, where cleanliness started like cities

---विज्ञापन---

जगत पाल पिछले 7 वर्षों से कृषि पत्रकारिता कर रहे हैं। वे मंडी भाव, सरकारी कृषि योजनाओं, फसल बीमा, किसान रजिस्ट्री और कृषि व्यापार से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। 2019 में उन्होंने ई-मंडी रेट्स की शुरुआत की, जहाँ वे रोज़ाना देशभर की मंडियों के भाव और कृषि नीतियों का विश्लेषण प्रकाशित करते हैं। वे [गंधेली/हनुमानगढ़] से हैं और ग्रेजुएशन कर चुके हैं।

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now