ताज़ा खबरें:

MP के ओलावृष्टि से प्रभावित 1.46 लाख किसानों को मिली बड़ी सौगात, CM शिवराज ने ट्रांसफर की ₹202.90 करोड़ की राहत राशि

Jagat Pal

Google News

Follow Us

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपाल : मध्य प्रदेश के किसानों को आज 17 फरवरी 2022 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से प्रभावित 23 जिलों के तकरीबन 1 लाख 46 हजार से अधिक कृषकों के खाते में ₹202.90 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की । ये राशि उन किसानों के खातों में भेजी गई है जिन किसानों की फसलें पिछले दिनों ओलावृष्टि और अतिवृष्टि में खराब हो गईं थीं।

इसे भी पढ़े : MP Fasal Bima List 2022 PDF: फसल बीमा लिस्ट जिलेवार खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 सीजन

राशि वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि “ओलावृष्टि और असमय बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था, तभी मैंने आप सभी किसान भाई-बहनों से कहा था कि परेशान मत होना, आंखों में आंसू मत लाना, मैं हमेशा की तरह आपके हर दुख संकट की घड़ी में साथ खड़ा हूं। आपको मैं पूरी राहत दूंगा।”

23 ज़िलों के किसानों को दिया गया मुआवजा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे प्रदेश के 1 लाख 46 हजार 101 किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया। जानकारी के लिए आपको बता दे की मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से 23 जिले के किसानों की फसलों को भरी नुकसान हुआ था। प्रदेश में तकरीबन 1 लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ था।

इतने दिनों में किसानों को मिल जाएगी बीमा राशि

सीएम शिवराज ने इस मौके पर किसानों को आश्वाशन देते हुए कहा की “मेरे किसान भाई-बहनों, फसल बीमा का पैसा पहुंचने में कई बार विलंब हो जाता है, तो चिंता मत कीजियेगा। इस प्रक्रिया में कई बार 7-10 दिन भी लग जाते हैं। आपको फसल बीमा का पूरा पैसा मिले, हम यह सुनिश्चित करेंगे।”

Web Title : 1.46 lakh farmers affected by MP’s hailstorm got a big gift, CM Shivraj transferred relief amount of ₹ 202.90 crore

नमस्ते! मैं जगत पाल ई-मंडी रेट्स का संस्थापक, बीते 7 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे खेती-किसानी, मंडी भाव की जानकारी में महारथ हासिल है । यह देश का पहला डिजिटल कृषि न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो बीते 5 सालों से निरन्तर किसानों के हितों में कार्य कर रहा है। किसान साथियों ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहिए। धन्यवाद

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now